मुलाना। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके साथ अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सुनीता रानी निवासी बिंजलपुर ने बराड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक व्यक्ति ने शराब को नशे में धुत होकर उसके घर के सामने खड़ा होकर उसे व उसके बच्चों को गालियां देने लगा। बाद में उसके खेत में जाकर आरोपी ने ट्यूबवेल के इंजन में अपने ट्रैक्टर से टक्कर मारी व मेरे खेत के बाड़ के खंभे तोड़ दिए। जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने मेरे साथ गाली गलौज की व उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची तो अजीत सिंह को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।