फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संध्या चौपाल में 140 युवाओं का डीएल के लिए पंजीकरण, 23 को दिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव महमूदपुर में प्रशासन ने लगाई संध्या चौपाल
विज्ञापन

साहा। बुधवार को गांव महमूदपुर में संध्या चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां 140 युवाओं का पंजीकरण ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किया गया, वहीं 23 को डीएल प्रदान किए गए। इस दौरान डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। डीसी ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपना पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामुदायिक भवन में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं व कार्यक्रमों के लगाए स्टालों का अवलोकन किया। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह तथा एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, बीडीपीओ सुमन कादियान ने पौधरोपण किया। उपायुक्त ने इस मौके पर गांव का दौरा करते हुए पेयजल नलकूप, अटल सेवा केन्द्र सहित अन्य जगहों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद बीडीपीओ को गांव में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक बुजुर्ग को कान की मशीन व प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक महिला को निशुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें