फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- दोनों दोस्त अधोया गांव में मिशन इंडिया चर्च में पादरी हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सैर पर निकले दो दोस्तों में से एक को ट्रक ने कुचला, दूसरा घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। (अंबाला)
बुधवार सुबह सैर पर निकले दो दोस्तों में से एक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गया। घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार किशोर और सैम अधोया गांव में एक चर्च में पादरी हैं। बुधवार सुबह दोनों हर रोज की तरह सैर पर निकले थे। गांव अधोया से होते हुए बराड़ा के एक पैलेस के पास पहुंच कर दोनों वापिस चल दिए। इस दौरान पीछे से रेत से भरे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में किशोर की ट्रक के पहिए के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि सैम भी लहूलुहान हो गया। वहीं ट्रक भी आगे जाकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पलट गया। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं लोगों ने घायल को एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में भर्ती कराया। बराड़ा पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें