नारायणगढ़। स्वर्ण जयंती स्वच्छता पुरस्कार योजना के अंतर्गत राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों को 1-1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के चेक प्रदान किये है। स्वर्ण जयंती स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों में लाहा, मुन्ना माजरा, छोटी बस्सी, रज्जूमाजरा, अकबरपुर, मुनरेहड़ी, रोलों, मंगलई, चताण, नखडोली, पंजेटों, धनाना तथा नसडोली है। राज्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों व ग्रामीणों को बधाई देते दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान शुरू किया था जिसे आगे बढ़ाते हुए हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर पर स्वर्ण जयंती स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है।