अंबाला। पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न आवंटित करने का कार्य पूरा हो गया। कुल 1147 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। इसमें जिला परिषद के 20 सदस्यों ने नाम वापस लिया है। जहां 142 सदस्यों में से अब केवल 122 सदस्य ही मैदान में हैं। इसके अलावा पंचायत समिति, सरपंच और पंच पद के लिए नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों ने भी नामांकन वापस लिए हैं। इसके अलावा पंचायत समिति के लिए 546 ने नामांकन भरा था। इसमें से 77 व्यक्तियों ने नाम वापस लिया है। अब मैदान में केवल 469 सदस्य रह गए हैं। इसके अलावा सरपंच पद के लिए 2105 ने नामांकन भरा था। इनमें से 603 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। मैदान में केवल 1502 प्रत्याशी ही रह गए हैं। पंच पद के लिए 4573 ने अपने नामांकन पत्र दाखिला किया था। इसमें से 447 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब मैदान में केवल 4126 उम्मीदवार ही बचे हैं। जिनके बीच में नौ नवंबर और 12 नवंबर को चुनाव होंगे।