अंबाला सिटी। विद्यार्थी शहर के डीएवी कॉलेज में 28 जून तक आवेदक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस बार नई शिक्षा नीति लागू होने के कारण विज्ञान का विद्यार्थी चाहे तो कला संकाय का कोई विषय साथ में लेकर अपने ज्ञान में अभिवृद्धि कर सकता है।
इस सत्र में मल्टीडिस्पनरी कोर्स लागू होने से विद्यार्थी को कोर विषय में तीन मेजर और एक माइनर विषय लेना होगा। विज्ञान का विद्यार्थी भाषा, इतिहास, राजनीति जैसे अन्य विषय का चयन कर सकता है। इस विकल्प से प्रत्येक विद्यार्थी अपने देश, भाषा,सभ्यता,संस्कृति से जुड़ा रहेगा। इस शिक्षा नीति में मल्टी एंट्री व मल्टी एग्जिट की सुविधा होगी। जिसके अंतर्गत अगर कोई विद्यार्थी एक ही वर्ष शिक्षा ग्रहण करता है तो उसे सर्टिफिकेट कोर्स, दो वर्ष करने पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट, तीन वर्ष करने पर डिग्री सर्टिफिकेट प्राप्त होगा।अगर विद्यार्थी वोकेशनल कोर्स में इच्छुक है तो चार से छह सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होगी।
कॉलेज में 1140 सीट पर होगा दाखिला
विभिन्न संकायों में स्नातक (ग्रेजुएट) में कुल 1140 सीट हैं व स्नातकोत्तर में 230 सीट हैं। कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर नीलम बत्रा ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदक 19 से 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 30 जून तक आवेदनों की ऑनलाइन जांच होगी। इसके बाद 5 से 20 जुलाई तक पहली व दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी।
कॉलेज में इन कोर्स में होगा दाखिला
कोर्स सीट
बैचलर ऑफ फिजीकल साइंस 420
बैचकर ऑफ साइंस 100
बैचलर ऑफ आर्टस 240
बैचलर ऑफ कॉमर्स 240
बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) 60
बैचलर ऑफ कॉमर्स (वोकेशनल) कंप्यूटर एप्लीकेशन 50
बैचलर ऑफ फैशन डिजाइनिंग 30
स्नातकोत्तर कोर्स
एमए हिंदी 50
एमए अंग्रेजी 50
एमएससी गणित 70
एमएससी प्योर फिजिक्स 60