फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैंक स्क्वेयर की अधूरी इमारत का 112 करोड़ से बदलेगा स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। फंड की कमी के चलते लगभग एक साल से रुका बैंक स्क्वेयर का काम जल्द शुरु हो जाएगा। पंचकूला स्थित मुख्यालय में हुई मंत्रणा के बाद फंड जारी करने को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। वहीं फंड से पहले ही इमारत को किस तरीके से और कितने चरणों में पूरा करना है, इसकी रुपरेखा भी तैयार कर ली गई है। बैठक में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन (एचपीएचसी) के अधिकारियों के साथ नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैंक स्क्वेयर का निर्माण एचपीएचसी द्वारा करवाया जा रहा है। इमारत तैयार होने के बाद इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद की होगी।
विज्ञापन

बैंक स्क्वेयर के निर्माण का कार्य एक मई 2020 को आरंभ हुआ था। अंबाला-साहा नेशनल हाईवे 444-ए पर गांधी मैदान के नजदीक लगभग तीन एकड़ में आठ मंजिला बैंक स्क्वेयर का निर्माण होना है। फंड की कमी के चलते बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य 50 फीसद ही पूरा हो पाया और इस पर लगभग 60 करोड़ रुपये भी खर्च हो गए। जब अधूरी इमारत के निर्माण को लेकर दोबारा अनुमानित लागत तैयार की गई तो यह 87 करोड़ से बढ़कर 112 करोड़ की हो गई।

यह मिलेंगी सुविधाएं
जगाधरी रोड पर बनने वाले बैंक स्क्वेयर में सदर और अन्य क्षेत्रों के 34 बैंक शिफ्ट होंगे। बैंक स्क्वेयर की मुख्य इमारत चार मंजिला होगी। इसके साथ ही नौ मंजिला वाणिज्यिक टॉवर बनाया जाएगा जोकि अंबाला कैंट में सबसे ऊंचा होगा। लोगों के आवागमन के लिए यहां पर पार्किंग की उचित व्यवस्था होगी। इमारत में बैंकों के साथ कॉरपोरेट ऑफिस व 80 शोरूम भी होंगे। यहां 300 सीट के ऑडिटोरियम, फूड कोर्ट, कॉफी हाउस व हैलीपैड की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


मुख्यालय स्तर पर बैंक स्क्वेयर का अधूरा कार्य पूरा करने के लिए मंत्रणा हुई है। बैठक में सकारात्मक कार्रवाई हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही फंड जारी हो जाएगा और काम शुरू हो जाएगा। -निर्मल नागर, प्रशासक, नगर परिषद सदर।

अनुमानित लागत लगभग 112 करोड़ है। फाइल की अप्रूवल को लेकर मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। अब फंड का इंतजार है, जैसे ही फंड आएगा तो तुरंत कार्य शुरु करवा दिया जाएगा। -कुलदीप सैनी, एसडीई, एचपीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें