फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा छीन रही है प्रजातांत्रिक अधिकार : मलौर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा छीन रही है प्रजातांत्रिक अधिकार : मलौर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जसबीर मलौर ने कहा कि भाजपा सरकार चुने हुए प्रतिनिधियों के प्रजातांत्रिक हक छीनने पर तुली हुई है। साढ़े तीन वर्षों में ग्रामीण विकास को अनदेखा किया गया है। जनता द्वारा चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों को डिजिटल इंडिया के नाम पर निरंतर परेशान किया जा रहा है। मलौर मंगलवार को अंबाला प्रथम विकास खंड कार्यालय पर धरने पर बैठे सरपंचों का समर्थन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ है। चुने हुए प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो गांवों और शहरों का एक समान विकास करती है। इस मौके पर सरपंच यूनियन के अध्यक्ष रणधीर सिंह, जग्गी कलरहेड़ी, सुरजीत सिंह पंजोखरा, लाभ सिंह ठरवा, सोहन सिंह सारंगा, लखविंद्र सिंह धुराला, हरभजन सिंह एडवोकेट, इकबाल सिंह, अवतार सिंह पूर्व सरपंच बरनाला, राजबीर काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें