फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला क्लब चुनाव में सीकरी ग्रुप का दबदबा, अरविंद बने चेयमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला क्लब चुनाव में सीकरी ग्रुप का दबदबा, अरविंद बने चेयरमैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
अंबाला क्लब के चुनावों में सीकरी ग्रुप का दबदबा रहा। अरविंद सीकरी ने क्लब के चेयरमैन पद का चुनाव जीत लिया। रविवार देर शाम आए चुनाव परिणामों के बाद विजेताओं और उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। उल्लेखनीय है कि यह चुनाव में काफी चर्चित रहे। अंबाला क्लब का चुनाव रविवार को हुआ। चुनावों में सीकरी ग्रुप ने एकतरफा बाजी मारी। चुनावों में 727 में से 604 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। चेयरमैन पद के दो मुख्य दावेदारों में अरविंद सीकरी को 333 मत प्राप्त हुए, वहीं सुनील मोहन त्रिखा को 269 मतों से ही संतोष करना पड़ा। दो मत रद्द हुए। इसके अलावा सचिव पद के लिए सीकरी ग्रुप के ही पवन चुघ ने 60 मतों से जीत दर्ज की। पावन चुघ को कुल 330 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वीके शर्मा को 270 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद के लिए सीकरी ग्रुप के रविंदर अग्रवाल ने 359 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी गगनजीत को 240 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए सीकरी ग्रुप के दीपक पोपली ने 359 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी संजय सेठी को 211 मत प्राप्त हुए। कार्यकारिणी सदस्यों में रविंदर पाल सिंह बिंद्रा को 295 मत, अजय सिंह राजू को 286 मत, नीरू वढेरा को 251 मत औघ्र अमित परमार को 248 मत के साथ जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें