फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ सट्टा खेलते 15 काबू, 131

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ और सट्टा खेलते 15 गिरफ्तार, 13185 की नकदी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को जुआ और सट्टा खेलते गिरफ्तार किया है, वहीं उनके कब्जे से 13185 रुपये की नकदी भी बरामद की है। थाना बराड़ा क्षेत्र में पुलिस ने कार्र्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप कुमार उर्फ विक्की निवासी बसंतपुरा को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते गिरफ्तार किया और 610 रुपये भी बरामद किए। इसी तरह थाना बराड़ा पुलिस ने राजेंद्र कुमार निवासी अधोया को 530 रुपये, थाना महेशनगर पुलिस ने किशोर निवासी रंगिया मंडी को बस स्टैंड महेशनगर से 410 रुपये, मनीष कुमार निवासी प्रगति विहार को रामपुर मोड़ अंबाला-जगाधरी रोड के नजदीक से 510 रुपये, आकाश निवासी गणेश विहार को पंजाबी बाग के नजदीक से 710 रुपये समेत काबू किया है। इसी प्रकार सीआईए-1 ने लखविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी निवासी बांस मोहल्ला को बांस बाजार पम्मी चौक के नजदीक से 1110 रुपये, थाना साहा पुलिस ने सुरेंद्र कुमार निवासी गणेश विहार महेश नगर अंबाला छावनी को साहा अनाज मंडी के नजदीक से 320 रुपये, थाना बलदेव नगर पुलिस ने रमेश कुमार उर्फ जज्जी निवासी कुलदीप नगर को जंडली अंबाला शहर के नजदीक से 1300 रुपये, थाना शहजादपुर पुलिस ने राजकुमार निवासी शहजादपुर को पुराना बस स्टैंड शहजादपुर के नजदीक से जुआ और सट्टा खेलने के आरोप में 820 रुपये नकदी सहित काबू किया है। इसी प्रकार थाना शहजादपुर क्षेत्र में सीआईए-नारायणगढ़ ने राधे निवासी तोपखाना परेड अंबाला छावनी को पुराना बस स्टैंड शहजादपुर के नजदीक से 1075 रुपये, थाना अंबाला छावनी पुलिस ने फूलचंद उर्फ बबलू निवासी रेलवे कॉलोनी को 1450 रुपये, राजीव निवासी मच्छी मोहल्ला अंबाला छावनी को 1070 रुपये, राजीव निवासी वाल्मीकि बस्ती बीसी बाजार अंबाला छावनी से 1040 रुपये, थाना पड़ाव क्षेत्र में सीआईए-2 ने हरदेव सिंह निवासी गांव नन्हेड़ा को 1110 रुपये, सतपाल निवासी रामकिशन कालोनी को जुआ सट्टा खेलने के आरोप में 1020 रुपये नकदी के साथ काबू किया है। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें