फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अंबाला में कईं घटनाएं आ चुकी हैं सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के कटे बाल, परिवार में दहशत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव डैहर में एक किशोरी की चोटी कटने से परिवार दहशत में है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की अफवाहें गांव में हैं, जबकि किशोरी काफी घबरा चुकी है। लड़की के पिता जुल्फकार के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी आशु 9वीं कक्षा में पढ़ती है। वह देर सायं अपने घर पर थी कि अचानक उसकी चोटी कट कर नीचे गिर गई। यह देखते ही उसकी बेटी बुरी तरह से घबरा गई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह बात सुनते ही गांव के लोग उसके घर पहुंचने शुरू हो गए। परिवार में जहां दहशत का माहौल है, वहीं गांव के लोग भी सहमे हुए हैं। परिजनों ने फिलहाल कटी हुई चोटी को जला दिया है। उल्लेखनीय है कि चोटी कटने के कईं मामले अंबाला में आ चुके हैं, जबकि लोगों में इसी को लेकर भय का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें