फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बराड़ा। बराड़ा के सहारनपुर-अंबाला रेलवे ट्रैक पर बसंतपुरा फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बराड़ा वासी एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक रेलवे ट्रैक क्रास कर रहा था। हादसा दोपहर बारह बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच करने पर मृतक युवक की पहचान कुरुक्षेत्र के शाहाबाद निवासी 32 वर्षीय महीपाल के रूप में हुई। मृतक युवक राजौली रोड स्थित पंसारी की दुकान का मालिक बताया जा रहा है। जब वह अपनी दुकान पर आ रहा था तो रेलवे ट्रैक पार करते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें