फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी पर सहकारी समिति बस में महिला कर सकेंगे मुफ्त में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। बस स्टैंड परिसर स्थित सहकारी परिवहन समिति कार्यालय में शनिवार मीटिंग बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रामनाथ राणा ने की। मीटिंग में राखी के उपलक्ष्य पर सहकारी समितियों की बसों में भी महिलाओं व 15 साल के बच्चों को निशुल्क यात्रा करने का निर्णय लिया गया। प्रधान रामनाथ राणा ने बताया कि समस्त सहकारी समितियों के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि सरकार के आदेशानुसार राखी बंधन के पर्व पर 6 अगस्त दोपहर 12 बजे से 36 घंटे के लिए सभी सहकारी समितियों की बसों में महिला और 15 साल के बच्चों का कोई टिकट नही लगेगा। महिलाएं सरकारी बसों के साथ सहकारी समितियों की बसों में भी निशुल्क में सफर कर सकेंगी। इस मीटिंग में सुरेंद्र राजू शर्मा, देसराज धीमान, राजेश ढुल, ओमप्रकाश, महेश गुप्ता, कुलदीप राणा बिट्टू, परमजीत सिंह, राजबीर सिंह, सॉर्जेंट सिंह, दलजीत सिंह रिंकू शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें