फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेष्ठ विद्यार्थी व अध्यापक को भाविप ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। भारत विकास परिषद सदर शाखा द्वारा गुरू वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प की शुरूआत आर्य गर्ल्स हाई स्कूल, बीसी बाजार से की गई। इसके तहत एक सर्वश्रेष्ठ अध्यापक तथा एक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को सम्मानित किया जाता है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में बीना वेश, सर्वश्रेष्ठ छात्रा रेशमा दसवीं कक्षा व सर्वश्रेष्ठ छात्र लवकुश आठवीं कक्षा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूल की प्रिंसिपल कैलाश शर्मा को विशेष सम्मान दिया गया। इसके बाद स्कूल परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। भारत विकास परिषद सदर शाखा द्वारा इस वर्ष 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर शाखा के मुख्य संरक्षक राजकुमार शर्मा, अध्यक्ष पंकज वर्मा, सचिव बृजेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें