फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर आपतिजनक टिप्पणी करने वाला युवक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसकी पहचान कैंट सदर क्षेत्र निवासी कपिल मल्होत्रा के तौर पर हुई है। आरोपी को फिलहाल अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर इस मामले की शिकायत सदर थाने में सौंपी थी। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में जांच की और प्राथमिक जांच के बाद आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कपिल मल्होत्रा को नामजद किया गया है। इस मामले में शिकायत कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता अंबाला सिटी निवासी सिद्धार्थ गुलाटी ने दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कराने के लिए सोमवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ता शाम को निकलसन रोड स्थित कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल महाजन के नेतृत्व में इकट्ठा हुए थे। वह मार्च निकालते हुए थाने में पहुंचे थे जिसके उपरांत एसएचओ को कांग्रेस नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ शिकायत सौंपी गई थी। शिकायत मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें