अंबाला सिटी। खेत में काम कर रहे एक युवक को गांव के कुछ युवकों ने धमकाया और वहां से निकल गए। युवक के घर पहुंचते ही फिर से युवक वहां आ धमके और उस पर डंडे व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे चौड़मस्तपुर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे शहर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, सदर पुलिस मामले की सूचना के बाद जांच में जुटी है। गांव लदाना के रहने वाला सुखदेव बुधवार देर शाम खेत में काम कर रहा था। सुखदेव ने बताया कि दस दौरान गांव का अमन अपने साथी गुरदीप, पवन, शेखर व अन्य के को लेकर पहुंचा और उनका रास्ता रोकने लगा, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। घर पहुंचने पर फोन पर अमन से रास्ता रोकने का कारण पहुंचा। सुखदेव ने बताया कि फोन रखने के कुछ ही देर बात अमन अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर के बाहर आया और डंडो से उप पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।