अंबाला कैंट। महावीर सत्संग सभा की ओर से निर्मित सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा हरगोलाल धर्मशाला में राशन वितरण किया गया। इसमें अंबाला रामवाली, साहा, कुरुक्षेत्र व अन्य स्थानों से आए सौ जरूरतमंद परिवारों को राशन कपड़ा व नकद राशि देकर सहायता की गई। सहायता राशि देने से पूर्व सत्संग किया गया इसमें भक्तों ने भगवान के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रायवाली, शाहाबाद व अन्य क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने भाग लिया। संस्था के लोकल मैनेजिंग कमेटी के सदस्य जगदीश कक्कड़ ने बताया कि संस्था की ओर साल में चार बार जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि देकर उनकी मदद की जाती है। इस मौके पर डॉ. जसजीत सिंह, डॉ. साबिया, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. मुक्ता आनंद, विजय सहगल, इंद्रजीत गुगलानी, शहद राजवंशी, प्रिंस कोहली, राजेश विकास साहनी, मुकेश कक्कड़, वेद प्रकाश व अन्य मौजूद रहे।