फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव नन्हेड़ा के युवक से विदेश भेजने के लिये लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने का मामले सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। नन्हेड़ा के विकास सैनी बऊ अपनी शिकायत में बताया कि दो युवकों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 22 हजार रुपये व पासपोर्ट ले लिया। कुछ महीने पहले जब उससे विदेश भेजने के लिए कहा तो आनाकानी करने लगा। इसी पर उसने अपने रुपये वापस मांगे, जिस पर यह आरोपी से 5.22 लाख रुपये चेक देकर अपने गांव से विदेश रफूचक्कर हो गया। जब वह बैंक में यह चेक कैश करवाने पहुंचा, तो बताया गया कि खाते में रुपये ही नहीं हैं। जब वह चेक लेकर युवकों के परिजनों के पास गांव में गया, तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें