फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए भेजने के नाम पर हड़पे 11 लाख, दबाव बनाने पर लौटाए 2 लाख, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। यूएसए भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने पहले पीड़ित को हवेली रेस्तरां में खाने का बिल अदा करके झांसे में लिया। बाद में यूएसए भेजने के नाम पर पैसे हड़प लिए। पड़ाव थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी अनिल भारद्वाज और महेश मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-38 चंडीगढ़ निवासी ऊषा देवी ने बताया कि वह करीब सात माह पहले अपने पति के साथ दिल्ली जाते वक्त अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित हवेली में खाना खाने के लिए रुकी थी। यहां उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी अनिल भारद्वाज और महेश मलिक के साथ हुई। यहां अनिल और महेश ने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं। वीजा लगने के बाद सारे पैसे लेते हैं। बताया कि आरोपियों ने वीजा की कॉपी दिखाई।
दोनों आरोपियों ने जबरदस्ती उनके खाने के बिल का भुगतान किया। रोपियों ने उसके पासपोर्ट और आधार कार्ड की कापी व्हॉट्सअप से लेकर उसे यूएसए भेजने की बात कही। उन्होंने आरोपियों पर विश्वास करते हुए 10 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली में अपना असली पासपोर्ट लेकर मिलने को कहा। बताया कि आरोपियों से उसकी बात चलती रही। विश्वास करते हुए पति और उनके रिश्तेदार तेजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह और शीशपाल के भी पासपोर्ट दे दिए। बताया कि मार्च 2022 को आरोपियों के बैंक खाते में उन्होंने 11 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। आरोपी अनिल भारद्वाज उनके साथ बातचीत करता रहा, जब उन्होंने वीजा के बारे में पूछा तो गुमराह करने लगा। पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने दो लाख रुपये दे दिए। बाद में आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें