फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 103 विद्यार्थी उत्तीर्ण, डीईओ ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा में जिले के 103 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इन विद्यार्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण करने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने सराहा।
विज्ञापन

यह योजना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य सरकारी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पूरे हरियाणा प्रदेश में से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए 19 नवंबर 2023 को परीक्षा करवाई गई थी।
यह परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से राज्य के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा आठवीं में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए करवाई गई। इस योजना की नियम एवं शर्तें पूर्ण करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को एक हजार रुपये प्रति मास की दर से आगामी चार वर्षों तक कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में यह छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से इस स्कीम का प्रोविजनल परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें अंबाला जिले से इस बार 103 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि इस बार अंबाला जिला इस परीक्षा के लिए पंजीकरण में पूरे प्रदेशभर में दूसरे नंबर पर रहा। जिसमें से 103 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिला नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं सभी सीआरसी मुखिया का इसमें विशेष योगदान रहा।
जुलाई-अगस्त में खुलेगा पोर्टल
जिला गणित विशेषज्ञ एवं जिले के एनएमएमएसएस के नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया कि इस स्कीम का अभी प्रोविजनल परिणाम जारी हुआ है। यह विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों में अभी 8वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और अब इन विद्यार्थियों को अगले सत्र 2024-25 से कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये की दर से अगले चार वर्ष तक 12 हजार रुपये की प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। अंबाला जिले के इन चयनित विद्यार्थियों में इस योजना के नियम व शर्तें पूर्ण करने वाले पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे आएगी, परंतु इसके लिए सभी संबंधित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर संबंधित दस्तावेज के साथ आवेदन करना होगा। यह पोर्टल जुलाई-अगस्त 2024 में खुलेगा। इस पोर्टल पर आवेदन की जिम्मेवारी स्वयं छात्र की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें