फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने घायलों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ की तरफ जा रही एक कार को एक पंजाब नंबर के ट्रक ने साइड मार दिया, जिसके चलते कार पलट गई और उसमें बैठे लोग घायल हो गए। घायल सुखदीप की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कार चालक सुखदीप सिंह निवासी खरड़ जिला मोहाली ने बलदेव नगर चौकी पुलिस को दिए बयान में कहा कि हुंडई कंपनी की ब्रांच राम दरबार में बतौर सेल्समैन नौकरी करता है। वह 5 मार्च को अपने बडे़ भाई सर्वजीत सिंह, मां आशा रानी निजी काम से चंडीगढ़ से करनाल गया हुआ था। जब वह वापस लौट रहा था तभी करीब साढ़े 4 बजे पासपोर्ट ऑफिस के पास उसकी कार को एक पंजाब नंबर के ट्रक ने साइड मार दी, जिससे कार पलट गई। इस दुर्घटना में तीनों लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें