फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के बेहतर प्रयोग के लिए बठिंडा स्टेशन को मिली राजभाषा शील्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी के बेहतर प्रयोग के लिए बठिंडा स्टेशन को मिली राजभाषा शील्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रेल मंडल में पांच से 19 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। हिंदी में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मंगलवार को रेल मंडल कार्यालय में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंडल स्तर पर कार्यक्रम में चार अधिकारियों तथा 44 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद्र शर्मा ने राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिताओं में सफल 16 कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया। बठिंडा स्टेशन को सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट हिंदी प्रयोग के लिए नगर राजभाषा शील्ड प्राप्त हुई है। मंडल अधिकारियों ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के दौरान धूरी, अंबाला छावनी, सहारनपुर तथा नंगलडैम स्टेशनों पर स्टेशन राजभाषा समिति की बैठकें आयोजित की गईं तथा सहारनपुर स्टेशन पर तकनीकी विषय पर हिंदी गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें 42 कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके अलावा संरक्षा शिविर/धर्मपुर में तकनीकी विषय पर संरक्षा संवाद आयोजित किया गया जिसमें 69 कर्मचारियों ने सहभागिता की। तकनीकी गोष्ठी तथा संरक्षा संवाद में 9 वक्ताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मंडल कार्यालय में कर्मचारियों तथा अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज (प्रश्नोत्तरी) आयोजित की गई जिसमें सही उत्तर देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को नकद पुरस्कार वितरण किए गए। मंडल के एक अधिकारी तथा सात कर्मचारियों को प्रधान कार्यालय में भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें