कुलदीप शर्मा के लिए उनके घर के सामने बनवा देंगे मेंटल अस्पताल : विज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बयान में कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा पर पलटवार करते हुए कहा कि कुलदीप शर्मा को इलाज की जरूरत है। अगर वह कहेंगे तो उनके लिए मेंटल अस्पताल उनके घर के सामने ही बनवा दिया जाएगा। बता दें कि कुलदीप शर्मा ने अनिल विज पर टिप्पणी की थी कि अस्पताल में विज को इलाज कराना चाहिए। विज ने कहा कि कुलदीप शर्मा हो, हुड्डा हो या उनके साथ जो भी है, वो सभी जिंदगी से हताश-निराश हो चुके हैं और इनकी बातों को कभी भी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की लगातार चली आ रही हड़ताल को लेकर अनिल विज ने कहा कि सरकार बातचीत द्वारा इसका हल निकालने का पूरा प्रयास कर रही है और सरकार इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के आए परीक्षा परिणाम को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संतोषजनक बताते हुए कहा कि पहले से ज्यादा बेहतर रिजल्ट आया है, लेकिन अभी काफी सुधार की जरूरत है।