आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
गांव बाकरपुर में आग लगने से तीन एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी अनुसार गुरमीत सिंह के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते खेतों के ऊपर से जा रही बिजली की तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से आग लगी। गेहूं के सीजन में क्षेत्र के निजी नलकूपों की बिजली दिन में बंद करने का दावा करने वाले विभाग के एसडीओ का कहना है कि उन्होंने तो एससी ऑफिस से मंजूरी लेकर क्षेत्र के नलकूपों की बिजली बंद करवा दी थी परंतु अनेकों लोगों के अनुरोध पर यह बिजली फिर चालू करनी पड़ी।