फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में दाखिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार अल सुबह महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने महिला को एंबुलेंस के जरिये कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर जच्चा और बच्चा का इलाज किया गया। जानकारी मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी अनुसार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यूटीएस काउंटर के पास एक महिला लेबर पेन से कराह रही थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला की हालत देखी तो आसपास खड़ी महिलाओं को मदद के लिए आग्रह किया। महिलाओं ने देखा कि इस महिला की हालत काफी नाजुक है और कभी भी डिलीवरी हो सकती है। इससे पहले ही उसे सिविल अस्पताल में ले जाया जाता, महिला ने स्टेशन पर ही बच्चे (लड़के) को जन्म दिया। इस दौरान अन्य महिलाओं ने कपड़ों की ओट बनाए रखी। जीआरपी से एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि इसके बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई और महिला, बच्चे को सिविल अस्पताल अंबाला कैंट लाया गया, जहां उनको दाखिल किया गया है। महिला ने अपना नाम सनशिदा बताया है। पुलिस संबंध में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें