फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में तगड़ा हुआ सुरक्षा घेरा, तैनात की गई बीएसएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ की एक कंपनी तैनात, खुफिया विभाग भी सक्रिय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
अमित शाह की जींद रैली और अन्य सुरक्षा कारणों के चलते अंबाला में बीएसएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। पुलिस का खुफिया विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन ने बाइक पर जाने वाले काफिले को काले झंडे दिखाने की योजना बनाई है। जींद में 15 फरवरी को होने जा रही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को लेकर अंबाला में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूत्रों के मुताबिक जींद में शाह की प्रस्तावित रैली, जाट आरक्षण आंदोलन बलिदान दिवस सहित अन्य सुरक्षा कारणों को लेकर अंबाला में भी बीएसएफ की कंपनी तैनात की गई हैं। इस कंपनी से इलाकों के डीएसपी रिपोर्ट ले रहे हैं। कैंट डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि कैंट में बीएसएफ की एक कंपनी लगाई गई। कंपनी में तकरीबन 80 जवान हैं जो ऑपरेशन की कमान संभालते हैं। कंपनी के जवान दिन रात मुस्तैद हैं जो बाजारों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें