पैदल घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
पैदल घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। घर की ओर पैदल लौट रहे एक युवक को कैंटर ने रौंद डाला। खून से लथपथ युवक को राहगीरों नेे एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उसकी चिंताजन हालत को भांपते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़-32 अस्पताल रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे मोहड़ा स्थित आदेश अस्पताल लेकर रवाना हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। हादसा रविवार शाम करीबन साढ़े 6 बजे नेशनल हाईवे नंबर एक पर देवी नगर के नजदीक हुआ। नरेश विहार का रहने वाला पच्चीस वर्षीय अंग्रेज सिंह शाम को निजी काम से बाहर गया हुआ था। शाम को वह पैदल अपने घर जाने के लिए देवी नगर से गुजर रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। अंग्रेज सिंह बिजली बोर्ड में डीसी रेट पर काम करता था। जांच अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
--------------------------