फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस्टीसाइड सेंपल फेल मामले में दो कंपनियों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंपल फेल होने पर दो कीटनाशक कंपनियों पर 10-10 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से नकली कीटनाशक बनाने और बेचने की शिकायत पर कई कंपनियों पर छापामारी कर सैंपल लिए गए थे। इन सैंपल में से दो कंपनियों द्वारा बनाए जाने वाले कीटनाशक के नमूने फेल पाए गए, जिनपर नकली कीटनाशक बनाकर बेचने के आरोप में केस चल जा रहा था। केस का फैसला शनिवार को हुआ जिसमें अदालत ने दोनों कंपनियों पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया। उपमंडल कृषि अधिकारी सूरज भान ने बताया कि घटिया किस्म के पेस्टीसाइड बनाने के शक में बराड़ा और लालडू स्थित कंपनियों में छापामारी कर नमूने लिए गए थे। मामला साल 2013 का है। लैब में जांच के दौरान नमूने फेल पाए गए। इसके बाद विभाग की ओर से मिलावटी पेस्टीसाइड बनाने का केस चलाया गया। इसमें दोनों कंपनियों के मालिकों पर अदालत ने अब 10-10 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें