फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया युवक की हत्या का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बीते दिनों इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को परिजन महेश नगर थाने में पहुंचे। ज्ञात रहे कि अंबाला-जगाधरी मार्ग पर बीते दिनों एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला था। उसे एंबुलेंस के जरिये कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि परिजन कैंट के महेश नगर थाने में पहुंचे और युवक की हत्या की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने एक फार्म संचालक मैनेजर सहित अन्य पक्षों को थाने बुलाया और पूछताछ की। एसएचओ महेश नगर थाना रामनिवास ने बताया कि परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। एफएसएल की टीम द्वारा मौका मुआयना कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें