फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग विद्यार्थी छात्रवृति योजना (विद्यार्थी) के तहत 30 सितंबर व 31 अक्तूबर तक आवेदन दे सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। यह छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक समुदाय के उन परिवारों के बच्चों को दी जाती है जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये या इससे कम है। इस छात्रवृत्ति के लिए योग्य लाभपात्र 31 अगस्त तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए योग्य पात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित संख्या में 30 प्रतिशत लड़कियों के लिए आरक्षित है। डीसी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने दिव्यांग छात्रों से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन विभाग की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्कॉलरशिप डॉट जीओवी डॉट इन पर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें