फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का आना हरियाणा राजनीति में मील का पत्थर: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। श्रम, रोजगार व खान एवं भू विज्ञान विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विस्तारक योजना के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो से चार अगस्त तक इसी योजना के तहत हरियाणा के रोहतक में आ रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश में उत्साहपूर्वक वातावरण बन रहा है। उनका हरियाणा आगमन प्रदेश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह हरियाणा में वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में हुए चहुंमुखी विकास कार्यों की चर्चा करने के साथ-साथ भविष्य के विकास कार्यों के रोड मैप पर भी चर्चा करेंगे। इसके साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की एक पाकिस्तानी महिला द्वारा तारीफ करने के बारे में कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भाजपा सरकार के मंत्रियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा अपने देश के साथ-साथ विदेशों में भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें