बराड़ा। सड़क हादसे में घायल हुए संगत सिंह निवासी प्रीत नगर बराड़ा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। देवेंद्र सिंह निवासी प्रीत नगर ने बताया कि उनके नाना संगत सिंह उनके पास बराड़ा में ही रहते थे। वे शिवम बैटरी फैक्ट्री में काम करते थे। बीते चार रोज पहले एक वाहन ने उनके नाना संगत सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल को एमसम मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।