फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित

Mon, 11 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ में आयोजित रक्तदान ​शिविर के दौरान मौजूद टीम व गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
नारायणगढ़। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर श्रीकृष्ण कृपा व जीओ गीता परिवार की ओर से अहलूवालिया धर्मशाला में लगाया गया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अशोक मेहता ने कहा कि महाराज का जीवन गीता और गोसेवा के लिए समर्पित है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए यह शिविर सैनिकों और थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए लगाया गया है। मिशन अस्पताल अंबाला की टीम ने सेवाएं दीं। 15 मई को करनाल में भव्य राधा जागरण आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें