फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 100 कुंडीय हवन व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गणतंत्र दिवस पर मेजर आरएन डीएवी पब्लिक स्कूल ने आर्य कॉलेज प्रांगण में 100 कुंडीय हवन और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी की ओर से शुरू किए गए नो नशा नेशन अभियान के तहत हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और नैतिक मूल्यों, अध्यात्म और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। इस मौके पर उप प्रधान डीएवी सीएमसी और चेयरमैन ऑफ द स्कूल जस्टिस प्रीतम पाल ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यालय प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर इंद्र देव गुप्ता प्रधान आर्य कॉलेज, डॉ. विवेकशील मल्होत्रा महासचिव, डॉ. विकास कोहली एआरओ डीएवीसीएमसी, कर्नल सतीश धवन, शोभा धवन और डॉ. अंजू बाला प्राचार्या आर्य कॉलेज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें