फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बने नर्सिंग रूम से 10 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बने नर्सिंग रूम से 10 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। नर्सिंग स्टाफ सोनिया मंगलवार को शाम की ड्यूटी पर थी। उसने अपना पर्स नर्सिंग रूम में रखा हुआ था। इस बीच किसी ने कमरे में घुसकर पर्स में रखी करीब 10 हजार रुपये की राशि निकाल ली। नर्सिंग स्टाफ घर जाने लगी तो उसे चोरी का पता चला। हालांकि, अस्पताल स्टाफ ने अपने स्तर पर अस्पताल में लगे सीसीटीवी को खंगाला। उसमें केवल स्टाफ कर्मियों के अलावा कोई नहीं दिखाई दे रहा है। इस संबंध में नर्सिंग स्टाफ ने शिकायत पीएमओ डॉ. राकेश सहल को दी तो दूसरी अस्पताल की चौकी में दी। बाद में मामला रजिमेंट चौकी तक पहुंचा। पुलिस का कहना है कि वह वीरवार को अपने स्तर पर सीसीटीवी की जांच करेंगे और बाद में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें