फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्थाई मान्यता वाले 10 स्कूल नहीं कर पाएंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हर वर्ष अस्थायी मान्यता लेकर दाखिले कर 10 निजी स्कूलों पर शिक्षा निदेशालय ने शिकंजा कस दिया है। जिला शिक्षा विभाग ने इन निजी स्कूलों में अस्थायी मान्यता लेकर लगाई जा रही कक्षाओं को नए सत्र से बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अब यह स्कूल उन कक्षाओं तक ही दाखिले कर पाएंगे, जिन कक्षाओं तक इन स्कूलों के पास स्थायी मान्यता है। दरअसल, 2006 से शिक्षा विभाग कुछ निजी स्कूलों को अस्थाई मान्यता देकर दाखिले करने की अनुमति दे रहा था। यह स्कूल हर वर्ष अस्थाई मान्यता लेते थे। मगर इस बार इन स्कूलों को अस्थाई मान्यता नहीं दी है।
कई स्कूलों के पास 8वीं कक्षा तक स्थाई मान्यता है, जबकि कई स्कूलों के पास 10वीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए स्थाई यानि परमानेंट मान्यता है। मगर यह स्कूल स्थाई मान्यता से ऊपर की कक्षा अस्थाई मान्यता लेकर पढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जारी की सूची
ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नन्यौला के पास 10वीं तक ही स्थायी मान्यता है, जबकि यह स्कूल हर वर्ष 12वीं तक अस्थायी मान्यता पर दाखिले कर रहा था। नए सत्र से निदेशालय ने स्कूल को 11वीं और 12वीं कक्षा पढ़ाने के लिए अस्थायी मान्यता नहीं दी है। अब यह स्कूल 10वीं तक ही दाखिले कर पाएगा। इसी तरह माता पार्वती हाई स्कूल दुराना आठवीं तक, हरियाणा विद्या मंदिर हाई स्कूल बराड़ा आठवीं तक, बीएस जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल उगाला आठवीं तक, भारत विद्या मंदिर स्कूल राजोखेड़ी 10वीं तक, मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा 10वीं तक, गोल्डन हाई स्कूल बीहटा आठवीं तक, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठाकुरपुरा आठवीं तक, सेवा समिति गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल 10वीं तक दाखिले कर पाएंगे। इसके अलावा श्री राम हाई स्कूल दोसड़का के पास 10वीं तक अस्थायी मान्यता नहीं है। इस स्कूल में भी दाखिला नहीं हो पाएगा।

वर्जन
शिक्षा निदेशालय हर वर्ष इन निजी स्कूलों को अस्थाई मान्यता देकर दाखिला करने की अनुमति देता था, मगर नए सत्र से इन स्कूलों को विभाग ने अस्थाई मान्यता नहीं दी है। यह स्कूल उस कक्षा तक ही स्कूल में दाखिला कर पाएंगे, जहां तक यह स्कूल मान्यता प्राप्त है। अगर कोई स्कूल विभाग के निर्देशों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें