फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जल्द पहुंचेगी 10 एसी बसें, सफर होगा सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी और शहर बस अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही एसी बसों की सुविधा मिलने वाली है। पहले चरण में पांच-छह बसें अंबाला डिपो को मिलेंगी। दूसरे चरण में भी इतनी ही बसें आएंगी। बसों के संचालन को लेकर रोडवेज ने पहले ही खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए चालकों और परिचालकों का चयन भी कर लिया है। बसों को लंबे मार्ग पर संचालित करने का फैसला किया है। इसमें दिल्ली, जयपुर, शिमला, जम्मू, अमृतसर, हिसार, हरिद्वार और बरेली मार्गों का चयन किया है। बसों के संचालन से पहले किराये के लिए भी मंथन शुरू हो गया है, जिससे कि यात्रियों को इन बसों में सफर करने के लिए भारी-भरकम किराया न देना पड़े।
ये जानकारी हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में बसों के आने की उम्मीद थी और इसकी जानकारी भी मुख्यालय से मिली थी, लेकिन बसों के निर्माण में देरी के कारण यह हुआ है और अब इसी माह यह बसें अंबाला डिपो के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। कुल दस बसें अंबाला डिपो को मिलनी हैं।
विज्ञापन

पहले आई थी 52 बसें
अंबाला डिपो में कुछ समय पहले ही नई 52 साधारण बसें आई हैं जोकि कई सुविधाओं से लैस हैं। वहीं, एसी बसों में भी यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी, जैसे मोबाइल चार्जिंग, चालक से मंत्रणा, पैनिक बटन और स्वचलित दरवाजों की सुविधा।
211 बसों का सशक्त बेड़ा
मौजूदा समय में अंबाला डिपो में लगभग 211 बसें हैं और इनके संचालन के लिए 550 के करीब चालक व परिचालक हैं। बसों की अच्छी तरह से जांच करने के बाद ही उन्हें मार्ग पर भेजा जाता है। वहीं महाप्रबंधक द्वारा चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो सुरक्षित तरीके से बसों का संचालन करेंगे ताकि यात्रियों को भी परेशानी न हो और दुर्घटना भी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें