नेशनल हाईवे नंबर 1 घसीटपुर फ्लाईओवर के ऊपर नाकाबंदी के दौरान सीआईए-1 पुलिस ने अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नीरज को दो किलो 600 ग्राम अफीम के साथ काबू कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।