फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला के लिए खुशखबरी, पिता अजय चौटाला दो हफ्ते के लिए तिहाड़ से होंगे रिहा

Sat, 26 Oct 2019 04:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : File
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा के समर्थन की घोषणा करने के 24 घंटों के अंदर जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से फरलो (जेल से छुट्टी) मिल गई है। तिहाड़ जेल के महानिदेशक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अजय चौटाला को फरलो दिया गया है और वह आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर आएंगे। उन्हें दो सप्ताह की छुट्टी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, वे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन




पिता की रिहाई की खबर पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें 14 दिन का फरलो मिला है, इस परिवर्तन की नींव के अंदर वो हमारे कंधों को ताकत देंगे तो मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात कुछ नहीं है। 
   


विज्ञापन

पिता से मिलने के बाद दुष्यंत ने भाजपा को समर्थन देने का किया एलान

वहीं भाजपा हरियाणा में जजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बना रही है। चंडीगढ़ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना लिया गया है। मनोहर लाल खट्टर कल दिवाली के पर्व पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने गुलदस्ता भेंट करके और मिठाई खिलाकर मनोहर लाल को बधाई दी। रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि मनोहर लाल खट्टर सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। अब वे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। मनोहर लाल के नाम का प्रस्ताव अनिल विज और कंवरपाल गुर्जर ने रखा। सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई।

केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने बैठक में मौजूद विधायकों से पूछा कि क्या विधायक दल के नेता के लिए कोई अन्य नेता का प्रस्ताव भी है, तो सभी ने एक सुर में हाथ खड़ा करके मनोहर लाल का नाम लिया।

बता दें कि शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला अपने पिता अजय चौटाला से मिलने तिहाड़ जेल गए और उनसे विचार विमर्श किया। उसके बाद देर शाम उन्होंने भाजपा को समर्थन देने का एलान कर दिया। उसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार रात 9:30 बजे भाजपा-जजपा गठबंधन का एलान किया।

इस मौके पर अमित शाह ने दावा किया कि हम स्थायी सरकार देने के लिए साथ आए हैं। दोनों दलों की साझेदारी में सरकार पूरे पांच साल मजबूती से चलेगी। वहीं, मनोहर लाल ने जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला को धन्यवाद देते हुए राज्य में स्थिर सरकार की बात दोहराई और कहा स्थिरता विकास के लिए बेहद जरूरी है।

बैठक में सरकार के गठन का खाका भी तैयार हुआ। इसमें यह तय हुआ कि सरकार में किस-किस को जगह देनी है। इसके अलावा मनोहर लाल ने नई सरकार के गठन के लिए अपनी राय भी दी। उन्होंने अपनी पार्टी से चुनकर आए विधायकों के नाम को आगे बढ़ाया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें