फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' का सच्चा कार्यकर्ता वही है, जो कैमरे से दूर रहेः यादव

Wed, 15 Jan 2014 07:09 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले करनाल के नीलोखेड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि देश में बदलाव की बारी है।
विज्ञापन


दिल्ली के बाद अब हरियाणा की बारी है। सच्चा कार्यकर्ता वही है, जो कैमरे से दूर रहे। आप कार्यकर्ता पीछे रह कर देश के हित में व पार्टी के लिए काम करेंगे।

ईमानदार शुरूआत के लिए आम आदमी आप में शामिल हों। वे बुधवार को करनाल से कुरुक्षेत्र जाते हुए जीटी रोड पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

यादव ने कहा कि दिल्ली के चुनाव से साफ हो चुका है कि देश की जनता देश में बदलाव चाहती है। आम आदमी के गठन के बाद कहा जाने लगा कि चुनाव लड़ना आप के बस की बात नहीं है। दिल्ली में दो चार सीटें ही मिलेंगी।
विज्ञापन


जब दिल्ली में आप को 28 सीटें मिली तो कहा जाने लगा कि सरकार चलाना इनके बस बात नहीं, जब सरकार बनाई तो दिल्ली से बाहर इनके बस की बात नहीं, लेकिन अब दिल्ली के बाद हरियाणा की बारी है, क्योकि देश के लोग बदलाव चाहते हैं।

हरियाणा में दिल्ली से कहीं गुणा भ्रष्टाचार है। जमीन के सौदे, कालोनी का लाइसेंस, सीएलयू व प्रदेश के हर महकमे भ्रष्टाचार फैला हुआ है। नेताओं के पीछे भागना, उनको सिर पर चढ़ाना कांग्रेस व भाजपा पार्टी का काम है। जिस कारण भ्रष्ट नेताओं खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती। आम नागरिक की कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि आप ने दिल्ली में सरकार बनाने के बाद बदलाव आना शुरू हो चुका है। इस बदलाव को आम आदमी ने महसूस भी किया है।

देश का कोई भी नागरिक आम आदमी के साथ जुड़ कर सकता है, इसलिए एक जनवरी से 26 जनवरी तक सदस्यता अभियान चला रखा है।

इस अवसर पर विकास अरोडा, रोहित आनंद, गौरव अरोडा़, मुकेश ग्रोवर, नितिन मल्होत्रा, सुरेंद्र रायपुर, महिपाल राणा, दीपक मनचंदा, परितोष, कुलदीप, राजेंद्र आर्य दादूपुर, बलवान, जसवंत, संदीप मैहला, विनोद सांच, जयपाल उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें