फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: बदामाश ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 11:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

 डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के आरोपी को अपराध शाखा दो की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी पर पहले भी चोरी, छीनाझपटी के कुरुक्षेत्र व कैथल में नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक माह पहले इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के आरोपी को अपराध शाखा दो की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव जडौला जिला कैथल के रहने वाले रोबिन उर्फ गाेंदू के तौर पर हुई है, जिसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पर पहले भी चोरी, छीनाझपटी के कुरुक्षेत्र व कैथल में नौ मामले दर्ज हैं।  

विज्ञापन


13 जून को पुलिस को दी थी शिकायत             

13 जून को थाना कृष्णा गेट पुलिस को आकाश सिंह वासी कुरुक्षेत्र ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि वे शहर में इमेजिंग एंड डाईग्नोस्टिक सेंटर चला रहे हैं। 15 मई को उसके पास व्हाट्सअप कॉल आई और कहा कि अगर सही सलामत रहना है तो खर्चा देना होगा। कॉल करने वाले ने एक करोड़ रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी।  शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर लिया गया तो पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी। अपराध अन्वेषण शाखा प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, लखन सिंह, मुख्य सिपाही गुरमेज, ललित कुमार, नरेश कुमार व प्रदीप कुमार की टीम ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया। 


आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं ये मामले

उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी रोबिन उर्फ़ गोंदू के खिलाफ जिला कैथल कैथल में चोरी के पांच तथा जिला कुरुक्षेत्र में छीनाझपटी, मारपीट व जेल अधिनियम के चार मामले दर्ज हैं।  रंगदारी मामले में आरोपी के खाते में 50 हजार रुपये भेज भी दिए थे। अभी आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले का पता लगाया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें