फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की भ्ागाई, अब जेल गया

Tue, 24 Sep 2013 09:34 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अपने गांव की एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने व दुराचार करने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही पुलिस ने नाबालिग को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बयान दर्ज कराकर नारी निकेतन में भेज दिया।


जिला पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने 22 जून को थाना मुरथल में शिकायत देकर गांव के ही एक युवक पर उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने व उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि उसकी लड़की 20 जून को घर से कालेज गई थी लेकिन वापस नहीं आई थी।
विज्ञापन


उसने बताया था कि उसे पता चला था कि गांव का ही युवक सुकर्मपाल भी गायब था। उसने युवक पर उसकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सुक्रमपाल को सोनीपत रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर अदालत मेें पेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें