चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने 'आओ वोट करें' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने वीडियो संदेश जारी कर पूरे हरियाणावासियों से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, 19 अप्रैल से 19वीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव होने निश्चित हुए हैं। मेरी अपील है कि चुनाव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मतदान का उपयोग करें।