फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल पूर्व विधायकों में बंट रही 70 करोड़ की पेंशन

Sun, 25 Aug 2013 07:52 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के 258 पूर्व विधायकों को सालाना 70 करोड़ रुपये की पेंशन मिल रही है जबकि 124 दिवंगत विधायकों के परिजनों को 1.12 करोड़ रुपये पारिवारिक पेंशन मिल रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के स्वर्गीय पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पारिवारिक पेंशन मुख्यमंत्री की माता हर देवी को 12150 रुपये, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के स्व. पिता पंडित चिरंजी लाल शर्मा की पारिवारिक पेंशन स्पीकर की माता शारदा रानी को 18225, दिवंगत मुख्यमंत्री भजनलाल की पारिवारिक पेंशन उनकी पत्नी जसमा देवी को 51975 रुपये प्रति महीने मिल रही है।

स्व. सुरेंद्र सिंह की पारिवारिक पेंशन 6750 रुपये उनकी पत्नी कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी को मिल रही है। पूर्व विधायक विद्या बेनीवाल को उनकी अपनी पेंशन के अलावा उनके दिवंगत पति जगदीश बेनीवाल की 6750 रुपये पारिवारिक पेंशन मिल रही है।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर को आरटीआई में दी जानकारी में बताया कि पूर्व विधायकों को न्यूनतम 20250 रुपये पेंशन दी जा रही है। प्रदेश में 258 पूर्व विधायकों को पेंशन मिल रही है।

हर महीने 5,83,02,900 करोड़ रुपये हर महीने पेंशन दी जा रही है। सालाना करीब 70 करोड़ रुपये पेंशन दी जाती है। पूर्व विधायक की मृत्यु हो जाने के बाद पूर्व विधायक को मिल रही आखिरी पेंशन का आधा हिस्सा ही पारिवारिक पेंशन के रूप में मिलता है।

पूर्व विधायकों को मेडिकल भत्ता, ठहरने के लिए सस्ता कमरा आदि की भी सुविधा दी जा रही है। वैसे पेंशन पाने वाले पूर्व विधायकों में स्वामी अग्निवेश, प्रताप चौटाला, रणबीर महेंद्रा भी शामिल हैं। चंद्रावती इस समय डेयरी डेवलपमेंट की चेयरपर्सन भी हैं।
विज्ञापन


ये हैं सबसे ज्यादा पेंशन पाने वाले पूर्व विधायक
पूर्व विधायक..........................पेंशन (रुपये प्रति महीना)
चंद्रावती..........................79650
प्रसन्नी देवी..........................71550
चांद राम..........................68850
भागी राम..........................68850
शमशेर सिंह सुरजेवाला..........................63450
शकुंतला भगवाड़िया..........................60750
मांगे राम गुप्ता..........................60750
चंद्रमोहन..........................55350
रामबिलास शर्मा..........................55350
करण सिंह दलाल..........................55350
निर्मल सिंह..........................55350
जय सिंह राणा..........................55350
खुर्शी अहमद..........................55350
सतबीर सिंह कादियान..........................47250
शकरुल्ला खान..........................47250
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें