फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा ऐसा कि कैंटर पलटने पर भी बच गई 22 जानें

Mon, 23 Sep 2013 09:34 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला रोड पर गांव अबूबशहर-सुकेराखेड़ा के बीच एक कैंटर पलटने से उसमें सवार 22 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव सिरपुरा से करीब 40 भट्ठा मजदूर कैंटर में राजस्थान के गांव गुड़िया स्थित एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने जा रहे थे। घायलों ने बताया कि कैंटर चालक ने शराब पी हुई थी। गांव सुकेराखेड़ा-अबूबशहर के पास चालक कैंटर पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे कैंटर पलट गया।

घायलों में उत्तर प्रदेश के कांशीराम नगर निवासी ऐबरन (28), किशनपाल (30), उसकी पत्नी निशा (28), पुत्र दपिंद्र (चार), बेटी मुस्कान (सात) और दीपांजलि (एक वर्ष), जिला एटा के गांव सुनेरा निवासी घनश्याम (45), उसकी पुत्री प्रवेश (छह), पत्नी जनक बिहारी (43), पुत्री नीलम (12), नीलम (20) पुत्री रामप्रकाश, अवधेश (22) पुत्र रामप्रकाश, खरपरा निवासी ब्रजेश (25), उसकी पत्नी कंठाक्षी (23), सुनेरा निवासी उमेश पुत्र रामप्रकाश, जिला फर्रुखाबाद के रायपुर नरोत्तमपुर निवासी जय सिंह (30), गांव अल्लापुर जिला कांशीरामनगर के प्रदीप (18) पुत्र रमेश कुमार, मुकेश (18) पुत्र भजन सिंह, जूली (25) पुत्री एबरन, सरोज (26) पत्नी मुकेश, कुसुमलता (पंाच) पुत्री मुकेश और छोटे लाल (25) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें