फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी का मामला: पुलिस ने 12वें आरोपी को किया गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस ने गुजरात से किया काबू

Sat, 04 Apr 2026 09:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला

सार

1.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 12वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंचकूला पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में निवेश पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना टीम ने इस केस में 12वें आरोपी रौनक ठक्कर (गुजरात निवासी) को 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद उसे व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से उसे निवेश पर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। झांसे में आकर उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये निवेश कर दिए, जिसके बाद उसके साथ ठगी हो गई। साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है।

11 आरोपियों की हो चुकी अब तक गिरफ्तारी

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 16 दिसंबर को कृष्ण कुमार और सुभाष, 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, 27 जुलाई को तेजेन्द्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, इसके बाद परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, फिर अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें