फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल का 'विलेन', ढाई साल के बच्चे को किया किडनैप

Sat, 27 Jul 2013 01:25 PM IST
इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों में अपहरण की वारदात देखकर हरियाणा में एक 11 साल के बच्चे ने ढ़ाई साल के बच्चे को स्कूल से अगवा कर लिया।
विज्ञापन


फिर मोबाइल से फोन कर उसके पिता से 3 लाख रुपए फिरौती मांगी। अपहरण की बात सुनकर पिता बच्चे के स्कूल पहुंचे, पुलिस को मामला बताया।

आधे घंटे के ड्रामे के बाद मोबाइल की लोकेशन के आधार पर 11 साल के 'विलेन' को पकड़ लिया गया। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
मामला हरियाणा के रोहतक शहर का है।

नाबालिग अपहरणकर्ता के खिलाफ 364ए के तहत फिरौती मांगने के लिए केस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को देर शाम पुलिस ने उसे जुवेनाइल कोर्ट के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। बच्चे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें