देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में हालात बेहद गंभीर हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में रेमडेसिविर दवा और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। गुजरात में रेमडेसिविर की किल्लत हो गई है, इसके चलते सोमवार को सूरत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर दवा का वितरण किया गया, जिसके लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आईं।