कांग्रेस पार्टी की ओर से गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को बनाया गया है। शुक्रवार को पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इसको लेकर बयान जारी किया गया। उन्होंने अपने बयान में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को नियुक्त किया है। ठाकोर ने अमित चावड़ा की जगह ली है। हाल ही में चावड़ा ने स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रसे की हार का जिम्मा लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। केसी वेणुगोपाल ने अमित चावड़ा के कामकाज की भी सराहना की है।