सूरत जिले में बुधवार को एक बस की ट्रक से टक्कर में राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के 16 जवान घायल हो गए।
- फोटो : Social media
गुजरात के सूरत जिले में बुधवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के 16 जवान घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए, कोसंबा पुलिस थाने के निरीक्षक जे डी वाघेला ने कहा कि बस में कुल 27 जवान सवार थे और उन्हें सूरत से उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होना था।
उन्होंने कहा कि बस वडोदरा से सूरत के उधना शहर की ओर जा रही थी, जब सुबह किम चौराहे के पास ट्रक से टकरा गई। हालांकि, हादसे का कारण घने कोहरे से कम दृश्यता हो सकती है।
गंभीर चोटें नहीं, प्राथमिक उपचार के बाद मिल जाएगी छुट्टी
पुलिस जानकारी के अनुसार, हादसे में कम से कम 16 जवानों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल कर्मियों में से तीन को फ्रैक्चर हुआ और उन्हें वडोदरा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, क्योंकि उनके परिवारवाले वहां हैं। इसके अलावा, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी।